Nitish Janta Darbar: नीतीश कुमार फिर से शुरू करेंगे जनता दरबार, जानें कहां और किस दिन कर सकते हैं अपनी शिकायत

Follow न्यूज्ड On  

Janta Darbar Bihar: बिहार में बहुत जल्द अब आप अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar)  से रूबरू हो सकते हैं। जनता के दरबार (Nitish Janta Darbar) में मुख्यमंत्री कार्यक्रम एक बार फिर से शुरू हो रहा है। इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिलों से आने वाले लोगों से मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में रू-ब-रू होंगे।

पहले की तरह प्रत्येक सोमवार को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री उपस्थित होंगे। प्रत्येक सोमवार को अलग-अलग विभागों के मामले लिये जायेंगे और संबंधित विभागों के अधिकारी भी जनता दरबार (Janta Darbar) में मौजूद रहेंगे। सीएम सचिवालय की ओर से इसकी तैयारी शुरू हो गयी है।

उम्मीद की जा रही है जब से कोरोना का टीका आम लोगों को शुरू हो जायेगा, इसके तुरंत बाद जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम शुरू कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को विधानसभा स्थित अपने कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना का संकट नहीं होता तो इसे पहले ही शुरू कर दिया जाता। लेकिन, अब टीकाकरण शुरू हुआ है, अगले एक से दो महीने में आम लोगों को भी टीका दिया जाने लगेगा। इसके बाद जनता दरबार को शुरू किया जायेगा।

जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए बड़ा शेड बनाया जा रहा है। जनता के दरबार में अधिकारियों और विभिन्न कर्मियों के भी बैठने की व्यवस्था होगी। लोगों के लिए पीने का पानी और शौचालय भी बनाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता दरबार में आने वाले लोगों से सरकार के कामकाज की फीडबैक मिलती है। साथ ही कई प्रकार की समस्याओं की जानकारी भी मिलती है।

उन्होंने कहा कि लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के लागू होने के बाद जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम को बंद कर दिया गया था। बाद में कुछ लोगों से सुझाव लिये जाते थे। लेकिन, हाल के दिनों में फीडबैक यह मिला कि जनता दरबार को चालू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह फीडबैक पहले मिला होता तो पूर्व में ही जनता दरबार को शुरू करने का वह निर्णय लेते।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022