नीतीश जी, प्रधानमंत्री से डरिए मत, बिहार का हक मांगिए : तेजस्वी

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 2 मार्च (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की संकल्प रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करने की याद दिलाई है। तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, “नीतीश जी केंद्र से बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगने का दिखावा करते थे। मोदी जी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा और वादा किया था। नीतीश जी, कल भी सही समय है। अपने नेता मोदी जी से कल विशेष राज्य की घोषणा करवाइए। मोदी जी से डरिए मत, बिहार का हक मांगिए।”

मोदी रविवार को गांधी मैदान में संकल्प रैली से लोकसभा चुनाव के लिए राजग के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।

तेजस्वी ने नीतीश को अवसरवादी बताते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा, “नीतीश जी और मोदी जी का गठबंधन अवसरवादिता की पराकाष्ठा है। जिस मोदी के नाम पर नीतीश भाजपा से अलग हुए, 2015 के बिहार चुनाव में नरेंद्र मोदी को उनके टेप सुनाते थे, बहती हवा सा बताते थे। हर खाते में 15 लाख रुपये और 2 करोड़ नौकरियां मांगते थे, वही नीतीश वर्ष 2017 में जनादेश का अपमान करते हुए उन्हीं से हाथ मिला लिए।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022