नीतीश को है भरोसा, राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति में और सुधार होगा

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को यहां सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय का दौरा करने के बाद कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति में और सुधार होगा, उन्हें इसका भरोसा है।

उन्होंने कहा कि एक-एक बिंदु पर डिटेल सर्वेक्षण कर रहे हैं, एक-एक चीज को देख रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय का दौरा करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, जिसे जो कहना है कहे, कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण पर पूरी मुस्तैदी के साथ काम किया जा रहा है। गृह विभाग एवं पुलिस अधिकारी से इस पर विस्तृत बातचीत हुई है।

उन्होंने कहा, पुलिस मुख्यालय रोज आना संभव नहीं हैं, हम कोशिश करेंगे की यहां आते रहें। कई विषयों पर चर्चा की है। हम एकबार विधि व्यवस्था पर पूरी बात कर चुके हैं। हमलोग एक-एक बिंदु पर डिटेल सर्वेक्षण कर रहे हैं और एक-एक चीज को देख रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, विधि व्यवस्था की स्थिति और इम्प्रूव होगी, ऐसा हमें भरोसा है।

इससे पहले पुलिस अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पुलिस आधुनिकीकरण के लिए विशेष योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से इस मद में प्राप्त होने वाली राशि के अलावा राज्य सरकार भी अपने कोष से अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे जल्द से जल्द लगाए जाएं जिससे विधि व्यवस्था की स्थिति में सुधार हो।

बैठक में अपर मुख्य सचिव (गृह) आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक एस के सिंघल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार सहित पुलिस के कई आला अधिकारी उपस्थित थे।

–आईएएनएस

एमएनपी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022