नोएडा : प्रतिबंध के बावजूद पटाखें बेचने पर दो गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

नोएडा, 15 नवंबर (आईएएनएस)। दीपावली पर प्रतिबंधित पटाखे बेचने वाले के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। नोएडा थाना फेस-3 नोएडा पुलिस द्वारा अवैध तरीके से पटाखो की बिक्री करने के लिए दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से पटाखो से भरा एक बोरा व एक कार्टून बरामद किया है जिनकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए है।

पुलिस ने बताया, रविवार को थाना फेस 3 नोएडा पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखे बेचने वाले 2 आरोपियों को मामूरा चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पटाखों से भरा एक बोरा व एक कार्टून जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए है।

इससे पहले शनिवार को भी पूरे नोएडा- ग्रेटर नोएडा से कुल 5 लोगों को पटाखा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं रविवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, एनजीटी ने एनसीआर में 30 नवंबर तक सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री और इनके इस्तेमाल के खिलाफ पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, भिवानी, करनाल, सोनीपत, मेरठ, हापुड़, चरखी दादरी, पानीपत, रोहतक, जिंद, बागपत और बुलंदशहर शामिल है।

हालांकि बिक्री पर प्रतिबंधो के बावजूद भी लोगों ने घरों से बाहर निकलकर जमकर आतिशबाजी की। वहीं लोगों ने ग्रीन पटाखों के अलावा अवैध पटाखे भी जलाए, जिससे वायु गुणवत्ता पर भी असर दिखाई दिया। हालांकि रविवार शाम को दिल्ली -एनसीआर में बारिश हुई। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।

— आईएएनएस

एमएसके/आरएचए

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022