November 2020 Festival calendar: करवा चौथ से लेकर भाई दूज तक, जानें किस दिन पड़ रहे हैं कौन से बड़े त्योहार

Follow न्यूज्ड On  

November 2020 Festival calendar: इस वक्त त्योहारों का सीजन चल रहा है। शारदीय नवरात्रि और दशहरा जैसे त्योहार बीत चुके हैं और अब करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली और भाई दूज जैसे प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी इन खास त्योहारों की तारीखों को लेकर लोग बड़े कन्फ्यूज हैं। आइए जानते हैं किस कस दिन कौन सा खास त्योहार पड़ने वाला है।

करवा चौथ (Karwa Chauth 2020)

यह दिन सुहागन महिलाओं के लिए होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं। रात को चांद देखने के बाद ही वे भोजन ग्रहण करती हैं। इस वर्ष बुधवार, 4 नवंबर 2020 को करवा चौथ पड़ रहा है।

धनतेरस (Dhanteras 2020)

कार्तिक मांस की त्रियोदश तिथि को धनतेरस मनाया जाएगा। इस दिन घर में भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही बाजार से लोग नई चीजें खरीदकर घर लाते हैं। इस वर्ष शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 को धनतेरस है।

दिवाली (Diwali 2020)

धनतेरस के अगले ही दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। दशहरे के ठीक 20 दिन दिवाली का त्योहार बाद मनाया जाता है। इस दिन घर में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। शनिवार, 14 नवंबर 2020 के दिन दिवाली मनाया जाएगा।

गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2020)

गोवर्धन पूजा इंद्र देव पर भगवान कृष्ण की विजय के रूप में की जाती है। इंद्र देव के क्रोध से भगवान कृष्ण ने बृज वासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत उंगली पर उठा लिया था। इस वर्ष रविवार, 15 नवंबर 2020 को यह पूजा की जाएगी।

भाई दूज (Bhai Dooj 2020)

दिवाली के दो दिन भाई-बहन के अटूट बंधन का प्रतीक भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की उन्नति और उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस वर्ष सोमवार, 16 नवंबर 2020 को भाई दूज मनाया जाएगा

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022