नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली | नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लगातार दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मोदी पहली बार 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने थे। बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार यह पद संभालने वाले वह भारत के तीसरे प्रधानमंत्री हैं।

उनसे पहले एक पूर्ण कार्यकाल के बाद दूसरी बार पंडित जवाहरलाल नेहरू और डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने थे।

प्रधानमंत्री के साथ-साथ 57 लोगों ने मंत्री पद की भी शपथ ली, जिनमें 24 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्यमंत्री शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा नेता नितिन गडकरी, सदानंद गौड़ा और निर्मला सीतारमण, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) नेता रामविलास पासवान, भाजपा नेता नरेंद्र तोमर, रविशंकर प्रसाद, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता हरसिमरत कौर बादल, भाजपा नेता थावरचंद गहलोत, पूर्व राजनयिक सुब्रह्मण्यम जयशंकर, भाजपा नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा नेता स्मृति ईरानी, डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रह्लाद जोशी, महेंद्र पांडे, शिवसेना नेता अरविंद गणपति सावंत, भाजपा नेता गिरिराज सिंह और गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में संतोष कुमार गंगवार, राव इंद्रजीत सिंह, श्रीपद येसो नाइक, डॉ. जितेंद्र सिंह, किरण रिजिजू, प्रह्लाद सिंह पटेल, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख एल. मांडविया ने शपथ ली।

राज्यमंत्री के रूप में फग्गनसिंह कुलस्ते, अश्विनी कुमार चौबे, अर्जुन राम मेघवाल, जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, दानवे रावसाहेब दादाराव, जी. किशन रेड्डी, पुरोषत्तम रूपाला, रामदास अठावले, साध्वी निरंजन ज्योति, बाबुल सुप्रियो, संजीव कुमार बालियान, धोत्रे संजय शामराव, अनुराग ठाकुर, अंगाड़ी सुरेश चन्नाबासप्पा, नित्यानंद राय, रतनलाल कटारिया, वी. मुरलीधरण, रेणुका सिंह सरुटा, सोम प्रकाश, रामेश्वर तेली, प्रताप चंद्र सारंगी, कैलाश चौधरी और देबाश्री चौधरी ने शपथ ली।

This post was last modified on May 31, 2019 10:36 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022