NYKS Admit Card 2019: नेहरू युवा केंद्र संगठन का एडमिट कार्ड @ nyks.nic.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Follow न्यूज्ड On  

NYKS Admit Card 2019: नेहरू युवा केंद्र संगठन (Nehru Yuva Kendra Sangathan) ने अलग-अलग पदों पर होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इससे पहले भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये थे। इसके तहत डायरेक्टर/ डिस्ट्रिक्ट यूथ कोऑर्डिनेटर, जूनियर कंप्यूटर प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती होना है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है वो NYKS की आधिकारिक वेबसाइट nyks.nic.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवरों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या डीओबी (DD-MM-YY) जैसी जरूरी जानकारियां दर्ज करनी होंगी। इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 06 से 09 सितंबर 2019 के बीच किया जाएगी।

NYKS Admit Card 2019 ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट nyks.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर आपको ‘What’s New’ लिखा नजर आएगा।
  • ऑनलाइन परीक्षा हॉल टिकट के लिए इसपर क्लिक करें।
  • अब नई विंडो ओपन होगी जहां आप लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
  • भविष्य के लिए अपने एडमिट कार्ड की एक फोटोकॉपी अपने पास रखें।
  • उम्मीदवार भविष्य के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को यह याद रखना चाहिए कि वे परीक्षा के दिन ई-एडमिट कार्ड जरूर ले जाएं वरना उनको परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट लगातार चेक करते रहें।

नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय का एक स्वायत्त निकाय है। संगठन ने इससे पहले भी विभिन्न नियमित रिक्तियों के तहत एमटीएस, सहायक के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इस परीक्षा के जरिए 337 पद भरे गए थे।

This post was last modified on August 29, 2019 5:47 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022