न्यूजीलैंड मस्जिद हमले से स्तब्ध हूं : संरा प्रमुख

Follow न्यूज्ड On  

संयुक्त राष्ट्र, 16 मार्च (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर हुए हमलों से स्तब्ध हैं। उनके प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह कहा।

गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “गुटेरेस ने मस्जिदों और सभी धर्म स्थलों की पवित्रता का स्मरण करते हुए मुस्लिमों के इस पवित्र दिन पर सभी लोगों से शोक संतप्त मुस्लिम समुदाय के साथ एकजुटता दर्शाने का आग्रह किया है।”

उन्होंने कहा, “संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इस्लाम या मुस्लिमों से घृणा या भय को दूर करने और असहिष्णुता और हिंसक चरमपंथ के सभी रूपों को खत्म करने के लिए वैश्विक रूप से साथ मिलकर काम करने की तात्कालिक जरूरत पर बल दिया।”

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पीड़ितों के परिवारों न्यूजीलैंड की सरकार और लोगों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।

क्राइस्टचर्च में शुक्रवार को बंदूकधारियोंद्वारा दो अलग-अलग मस्जिदों में किए गए हमलों में 49 लोग मारे गए और 48 अन्य घायल हो गए।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022