ओडिशा में कांग्रेस ने खोया मुख्य विपक्ष का दर्जा, पार्टी अध्यक्ष का इस्तीफा

Follow न्यूज्ड On  

भुवनेश्वर | ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (OPCC) के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने शुक्रवार को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

पटनायक ने कहा कि उन्होंने पहले ही अपना इस्तीफा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया है। राज्य में कांग्रेस को महज एक लोकसभा सीट और नौ विधानसभा सीट हासिल करने में सफलता प्राप्त हुई है।

तीसरे स्थान पर आने के बाद कांग्रेस ने राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी होने का दर्जा भी खो दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। राज्य कांग्रेस इकाई के प्रमुख निरंजन पटनायक खुद के विधानसभा क्षेत्र भंडारीपोखरी और घासीपुरा को नहीं बचा सके। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीतने के बाद भी कांग्रेस ने राज्य में 16 विधानसभा सीटें जीती थीं।

पटनायक ने मीडिया से कहा, “राहुल जी ने मुझे ओडिशा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से परामर्श के बाद जिम्मेदारी सौंपी थी। मैंने राज्य में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की पूरी कोशिश की है। प्रयासों के बावजूद हम लोगों का विश्वास नहीं जीत सके, जिसके कारण ओडिशा में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।”

उन्होंने कहा, “नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैंने कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है।” अप्रैल 2018 में निरंजन को राज्य कांग्रेस इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था।

This post was last modified on May 24, 2019 3:10 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022