ओडिशा लोकसभा, विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी

Follow न्यूज्ड On  

भुवनेश्वर, 19 मार्च (आईएएनएस)| कांग्रेस ने ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सोमवार रात राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से छह सीटों तथा 147 विधानसभा सीटों में से 36 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भक्त चरण दास कालाहांडी लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए गए हैं, वहीं प्रदीप माझी नबरंगपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। प्रदीप कुमार देवता बरगढ़ से वहीं जॉर्ज तिर्के सुंदरगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे।

कांग्रेस ने मनोज कुमार आचार्य को कंधमाल लोकसभा सीट से, वहीं वी. चंद्रशेखर नायडू को बरहमपुर संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया है।

विधानसभा चुनावों के लिए घोषित 36 उम्मीदवारों में विपक्ष के नेता नरसिंह मिश्रा बलांगीर से चुनाव लड़ेंगे, वहीं कांग्रेस के मुख्य सचेतक ताराप्रसाद बाहिनिपति जेपोर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने राम कृष्ण पांडा को गंजम जिले की हिंजिली विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार बनाया है जहां से बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक चार बार चुनाव जीत चुके हैं।

इस बार पटनायक दो विधानसभा सीटों- हिंजिली और बीजेपुर से चुनाव लड़ेंगे। वे पश्चिमी ओडिशा की बीजेपुर से चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस को रोकने के लिए लड़ रहे हैं जहां भाजपा और कांग्रेस अपना आधार बढ़ा रहे हैं।

ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों पर 11 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चार चरणों में चुनाव होंगे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022