ओडिशा में चलती कार में महिला से दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

 भुवनेश्वर, 7 नवंबर (आईएएनएस)| ओडिशा के खोर्धा जिले में कथित तौर पर एक महिला के साथ चलती कार में दुष्कर्म करने और उसे राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर फेंक कर भागने की घटना सामने आई है।

  पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार को दी। आरोपियों ने पीड़िता को एनएच 16 पर पी.एन. कॉलेज के सामने बुधवार शाम को फेंका था।

घटना के संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, वहीं उसके कब्जे से कार भी जब्त की है।

भुवनेश्वर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अनूप साहू ने ट्वीट के जरिए कहा, “खोर्धा में कार के अंदर एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में खंडगिरि पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है और वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच पर निगरानी कर रहे हैं।”

सूत्रों ने बताया कि कॉलेज के पास पड़ी महिला को स्थानीय लोगों और अग्निशमन सेवा कर्मचारी ने बचाया और करीबी अस्पताल में भर्ती कराया।

बाद में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कार में दो लोग सवार थे, जिसमें से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके एनएच-16 पर फेंक दिया।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022