ओडिशा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Follow न्यूज्ड On  

भुवनेश्वर, 21 जून (आईएएनएस)| देश के बाकी हिस्सों के साथ ही ओडिशा में भी शुक्रवार को पांचवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसके तहत कई जगहों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। राज्यपाल गणेशी लाल और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने भी यहां एक सत्र में भाग लिया जिसमें काफी बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों ने शिरकत की।

पुरी के राजा गजपति दिब्यसिंघा देब भी भुवनेश्वर में आयोजित एक योग कार्यक्रम में शामिल हुए।

राज्यपाल ने लोगों से आंतरिक शांति के लिए योग करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि शरीर के अंधेरे कोनों में जागरूकता के प्रकाश को फैलाना ही योग की प्रकृति है।

ओडिशा के नक्सल प्रभावित मालकानगिरि जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी योग दिवस मनाया।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने इस दौरान रेत से ‘सूर्य नमस्कार’ की प्रतिकृति का निर्माण किया।

पुरी में समुद्र के किनारे इस कृति को बनाने के लिए पटनायक ने सात टन बालू का इस्तेमाल किया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022