ओम प्रकाश चौटाला ने बेटे अजय चौटाला को पार्टी से निकाला

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़, 14 नवंबर (आईएएनएस)| परिवार में बढ़ते विवाद पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए इंडियन नेशनल लोकदल सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने अपने बड़े बेटे अजय सिंह चौटाला को ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण’ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

इंडियन नेशनल लोकदल की राज्य इकाई के प्रमुख अशोक अरोड़ा ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं व अजय चौटाला के छोटे भाई अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी के बीच बुधवार को अजय चौटाला के निष्कासन के निर्णय की घोषणा की।

अरोड़ा ने ओम प्रकाश चौटाला का पत्र पढ़कर फैसले की जानकारी दी। ओम प्रकाश चौटाला राष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

पार्टी के नेतृत्व की बैठक 17 नवंबर को बुलाई गई है।

हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला व उनके छोटे भाई दिग्विजय चौटाला को उनके दादा (ओम प्रकाश चौटाला) ने 2 नवंबर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित कर दिया था। दुष्यंत व दिग्विजय, अजय चौटाला के बेटे हैं। इसके बाद चौटाला वंश की कलह खुलकर सामने आ गई।

तिहाड़ से पैरोल पर बाहर आए अजय चौटाला पार्टी बैठक व एक रैली के लिए समर्थन जुटाने के लिए हरियाणा के विभिन्न भागों की यात्रा कर रहे हैं। यह रैली जींद में 17 नवंबर को बुलाई गई है।

अजय चौटाला के निष्कासन पर उनके बेटे दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह पूरा कार्य एक ‘साजिश’ है और निष्कासन पत्र ‘फर्जी’ है।

इससे पहले अपने निष्कासन को स्वीकार करने से इनकार करते हुए दुष्यंत ने कहा था कि न तो उनका निष्कासन आदेश आधिकारिक रूप से पार्टी द्वारा जारी किया गया और न ही पार्टी की कार्यकारिणी की इस मुद्दे पर बैठक बुलाई गई।

दुष्यंत का कहना है कि उन्हें अपने निष्कासन की जानकारी सिर्फ मीडिया के जरिए मिली। दुष्यंत को पार्टी के संसदीय दल के नेता पद से भी हटा दिया गया है।

चौटाला परिवार की लड़ाई के बीच हरियाणा की मुख्य विपक्षी पार्टी विभाजन की तरफ बढ़ सकती है।

दुष्यंत व दिग्विजय चौटाला, पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के परपोते हैं।

यह कार्रवाई दोनों युवा नेताओं व उनके समर्थकों के दुष्यंत को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश करने की कोशिश के बाद की गई है।

ओम प्रकाश चौटाला व उनके बड़े बेटे अजय को 2013 के जूनियर बेसिक टीचर भर्ती घोटाले में दोषी करार दिया गया था। दिल्ली की सीबीआई अदालत ने दोनों को दस साल की जेल की सजा सुनाई है।

This post was last modified on November 14, 2018 10:27 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022