ऊषा राव मोनारी संयुक्त राष्ट्र में अवर महासचिव नियुक्त

Follow न्यूज्ड On  

संयुक्त राष्ट्र, 18 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इंवेस्टमेंट पेशेवर ऊषा राव-मोनारी को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) का अवर महासचिव और सहयोगी प्रशासक के रूप में नियुक्त किया है।

बुधवार को जारी घोषणा में कहा गया है कि मोनारी के पास बुनियादी ढांचे में निवेश का 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है और वह निवेश कंपनी ब्लैकस्टोन इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप की वरिष्ठ सलाहकार हैं।

यूएनडीपी संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय विकास के एजेंडे को बढ़ावा देने वाला मुख्य संगठन है। लगभग 3 अरब डॉलर के बजट के साथ, यह लगभग 170 देशों और क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन और असमानताओं को कम करने पर काम करता है।

जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, मुंबई से मास्टर डिग्री के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक राव-मोनारी ग्लोबल वाटर डेवलपमेंट पार्टनर्स की सीईओ रही हैं।

वह विश्व बैंक के अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम में स्थायी व्यवसाय सलाहकार समूह की निदेशक भी रह चुकी हैं।

उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय मामलों और फाइनेंस में मास्टर डिग्री भी प्राप्त की है।

मोनारी संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष क्षेत्रों में काम करने वाले कई भारतीयों की फेहरिस्त में शामिल हो गई हैं। इनमें ऑपरेशनल सपोर्ट के अवर महासचिव अतुल खरे और सहायक महासचिव चंद्रमौली रामनाथन, जो नियंत्रक भी हैं, अनीता भाटिया, जो संयुक्त राष्ट्र-महिला की उप कार्यकारी निदेशक भी हैं, और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के न्यूयॉर्क कार्यालय के प्रमुख सत्य एस. त्रिपाठी शामिल हैं।

–आईएएनएस

वीएवी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022