ओस्लो में छात्र ने चाकू से हमला किया, 4 घायल

Follow न्यूज्ड On  

 ओस्लो, 19 मार्च (आईएएनएस)| नार्वे की राजधानी ओस्लो में एक स्कूल के चार कर्मचारी उस वक्त मामूली रूप से घायल हो गए जब एक छात्र ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

 पुलिस ने यह जानकारी दी है। दैनिक ‘द इंडिपेंडेंट’ की रपट के मुताबिक, छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अभी यह पता नहीं चल सका है कि इस घटना के पीछे उसका मकसद क्या था या उसने इसे क्यों अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारी अर्वे टेरुड ने एक स्थानीय समाचार पत्र को बताया कि हमले के शिकार लोगों को दांत से काटा गया और उन्हें चाकू मारा गया। लेकिन, ब्रायनसेंग स्कूल के इन चारों कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ओस्लो के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है और घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से बात की जा रही है।

उन्होंने कहा, “जिसे गिरफ्तार किया गया है, वह कम उम्र का लड़का है। मैं उसके ग्रेड लेवल के बारे में नहीं बता सकता। उसे स्कूल के अंदर से गिरफ्तार किया गया।”

पुलिस को स्थानीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे सूचना मिली कि एक छात्र, शिक्षक को चाकू से धमका रहा है।

स्कूल के किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। स्कूल की तरफ से कोई बयान नहीं जारी हुआ है। हालांकि स्थानीय मीडिया ने बताया कि उसे स्कूल हेड टीचर ने एक टेक्सट मैसेज भेजा है, जिसमें स्थिति को शांत और नियंत्रण में बताया गया है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022