पाक की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हुए दो जवानों की मौत

Follow न्यूज्ड On  

श्रीनगर, 2 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के उरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हुए तीन भारतीय सैनिकों में से दो की मौत हो गई है। सेना ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

बयान में आगे कहा गया, “पाकिस्तान ने रामपुर सेक्टर में शुक्रवार को अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें घायल हुए दो जवानों ने दुर्भाग्य से दम तोड़ दिया। सेना उनके सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है।”

इससे पहले पुंछ के मनकोट सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में एक नागरिक की मौत हुई थी, जिसके एक दिन बाद शुक्रवार को पाक ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ।

16 वर्षीय गुलफराज की गुरुवार को मौत हो गई थी, जबकि 35 वर्षीय एक अन्य नागरिक अकारण हुई गोलीबारी में घायल हो गया था।

पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन के मामलों में तेजी आई है। पाकिस्तान एलओसी पर कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र में रक्षा चौकियों और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बना रहा है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022