पाकिस्तान भारत के साथ परमाणु युद्ध करने से नहीं हिचकेगा : अमरिंदर सिंह

Follow न्यूज्ड On  

अमृतसर, 4 मार्च (आईएएनएस)| पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान को लगेगा कि वह पारंपरिक युद्ध में हार रहा है तो वह अपने परमाणु हथियारों का प्रयोग करने से नहीं हिचकेगा। इस बात पर जोर देते हुए कि दोनों देश परमाणु शक्ति संपन्न हैं, उन्होंने कहा कि जनसंहार करने वाले हथियार का प्रयोग करना किसी भी देश के हित में नहीं होगा, लेकिन इस्लामाबाद अन्य युद्धों में हारने की स्थिति में ऐसा कर सकता है।

यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए सिंह ने पुलवामा हमले के मद्देनजर कहा कि भारतीय वायु सेना के हमले ने समस्या के साथ निपटने की भारत की प्रतिबद्धता को दिखा दिया। उन्होंने हालांकि हमले में मारे गए आतंकवादियों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा, “चाहे एक मारे गए हों या 100, लेकिन यह संदेश स्पष्ट तौर पर गया है कि भारत अपने सैनिकों की शहादत या नागरिकों के मारे जाने को ऐसे ही नहीं जाने देगा।”

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भयानक आर्थिक तंगी से गुजर रहा है और दूसरे इस्लामिक देशों के सहारे जिंदा है वह भारत के साथ संपूर्ण युद्ध के खतरे को झेल नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि दोनों देश परमाणु शक्ति संपन्न हैं और पाकिस्तान अपने आप को विषम परिस्थितियों में फंसा देख घबराहट में परमाणु हथियारों का प्रयोग कर सकता है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022