पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खदान ढहने से 10 की मौत, 30 फंसे

Follow न्यूज्ड On  

इस्लामाबाद | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पत्थर की एक खदान ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि बचावकर्मी बूनर के बामपूखा क्षेत्र में पत्थरों के बीच से अभी तक नौ शव तथा पांच घायलों को निकाल सके हैं।

घटना शनिवार दोपहर की है जब दर्जनों मजदूर संगमरमर की खदान में काम कर रहे थे। अचानक एक भारी पत्थर खिसक गया, जिसमें कई मजदूर दब गए। पत्थर खिसकने से घटनास्थल पर कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया, “पहाड़ तोड़ने के लिए धमाका किए जाने के बाद पत्थर खिसक गया।”

डॉक्टर ने पुष्टि करते हुए कहा कि पांच घायलों में से चार की हालत गंभीर है, वहीं एक को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को पेशावर स्थित अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

स्थानीय प्रशासन ने खनन क्षेत्र में आपातकाल घोषित कर दिया है और अगले आदेश आने तक साइट्स को बंद रखा गया है। एक प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, “मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए अभियान जारी है।”

This post was last modified on February 23, 2020 10:18 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022