पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री नामिरा सलीम ने चंद्रयान-2 के लिए इसरो को बधाई दी

Follow न्यूज्ड On  

कराची | पाकिस्तान की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री नामिरा सलीम ने चंद्रयान-2 मिशन पर भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी है। नामिरा ने चंद्रमा पर लैंडिंग करने के भारत एजेंसी के ऐतिहासिक प्रयास की सराहना की है।

कराची में छपने वाली साइंस मैगजीन साइंटिया में छपे एक बयान में नामिरा ने कहा, “मैं भारत और इसरो को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर के द्वारा सॉफ्ट लैंडिंग का ऐतिहासिक प्रयास किए जाने पर बधाई देती हूं।”

उन्होंने कहा, “चंद्रयान-2 का चंद्रमा मिशन वास्तव में दक्षिण एशिया के लिए एक विशाल छलांग है, जो न केवल इस क्षेत्र को, बल्कि पूरे वैश्विक क्षेत्र के उद्योग को गौरवान्वित करता है।”

उन्होंने कहा, “दक्षिण एशिया से अंतरिक्ष के सेक्टर में क्षेत्रीय विकास मायने रखता है, फिर चाहे उसे किसी भी देश ने लीड क्यों ना किया हो। अंतरिक्ष हमें एक करता है, पृथ्वी पर हमें विभाजित करने वाली सभी राजनीतिक सीमाएं वहां समाप्त हो जाती हैं।”

नामिरा यान वर्जिन गेलेक्टिक में सवार होकर अंतरिक्ष में जाने वाली पहली पाकिस्तानी के रूप में जानी जाती हैं।

This post was last modified on September 9, 2019 6:44 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022