पाकिस्तान में एक और हिंदू लड़की अगवा

Follow न्यूज्ड On  

इस्लामाबाद, 27 मार्च (आईएएनएस)| पाकिस्तान में दो नाबालिग हिंदू बहनों को कथित रूप से अगवा कर उन्हें जबरन इस्लाम कबूल करवाए जाने के कुछ दिनों बाद सिंध प्रांत में हथियारबंद लोगों ने एक और हिंदू लड़की को अगवा कर लिया। समाचार पत्र डॉन की रपट के मुताबिक, मंगलवार को लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार 17 मार्च को उनकी 14 साल की बेटी को चार हथियारबंद लोगों ने घर से अगवा कर लिया। इन चार में तीन को वह नहीं जानते हैं।

कुछ रपटों में कहा गया है कि घटना सोमवार रात की है।

चार संदिग्धों में से एक, जिसने लड़की का पति होने का दावा किया है, ने पीड़िता के पिता के दावे को खारिज कर दिया कि लड़की नाबालिग है। उसने दावा किया कि लड़की 19 साल की है।

जाम खान पिताफी गांव में हिंदू समुदाय के एक सदस्य व शिकायतकर्ता ने कहा कि उनकी बेटी की जिंदगी बड़े खतरे में है। उन्होंने अधिकारियों से लड़की को बरामद करने के लिए तुरंत कदम उठाने का आग्रह किया है।

सिंध प्रांत में दो पाकिस्तानी हिंदू लड़कियों को कथित रूप से अगवा कर जबरन इस्लाम कबूल करवाए जाने और मुस्लिम पुरुषों के साथ निकाह करने के कुछ दिनों बाद यह मामला सामने आया है। हालांकि लड़कियों ने एक वीडियो में दावा किया कि उन्होंने स्वेच्छा से इस्लाम कबूला है।

बुधवार को इस्लामाबाद की एक अदालत ने सरकार से लड़कियों को हिरासत में लेने का आदेश दिया और कहा कि जबतक मामले में फैसला नहीं आ जाता तबतक उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022