पाकिस्तान में हर साल लगभग हजार लड़कियों का होता है धर्म परिवर्तन : भाजपा महासचिव अरुण सिंह

Follow न्यूज्ड On  

नोएडा, 2 जनवरी (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान में हर साल हजार-हजार लड़कियों का धर्म परिवर्तन होता है। नाबालिग हिंदू लड़कियां उठवा ली जाती हैं और बाद में कहा जाता है कि उन्होंने इस्लाम कुबूल कर निकाह कर लिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में ऐसी घटनाओं पर अदालत भी कुछ नहीं करती। इस तरह से पिछले कई दशक से वहां हिंदू परिवारों के साथ अत्याचार होता चला आया है। अब मोदी सरकार ने ऐसे लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए नागरिकता संशोधन कानून बनाया है।

यहां नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर भाजपा के जनजागरण अभियान के सिलसिले में पहुंचे भाजपा महासचिव ने कहा कि कई बार यह कहा जा चुका है कि सीएए नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने का कानून है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक अत्याचार का शिकार होकर आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई अल्पसंख्यक परिवारों को इस कानून से नागरिकता मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की इस पहल की चारों ओर सराहना हो रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिंदू आदि अल्पसंख्यकों की जनसंख्या में भारी कमी से पता चलता है कि या तो वे भाग गए या हत्या हो गई या फिर उनका धर्मांतरण करा दिया गया।

भाजपा महासचिव ने कहा कि पार्टी ने सभी केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों को नागरिकता संशोधन कानून पर देश भर में जनजागरण कर विपक्ष के झूठ को बेनकाब करने का निर्देश दिया है।

अरुण सिंह ने कहा कि यूपी में हिंसा के दौरान तमाम पुलिसवाले घायल हुए। इससे पता चलता है कि नागरिकता संशोधन कानून के बहाने हिंसा भड़काने की सुनियोजित साजिश हुई।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022