पाकिस्तान में कोरोना मामलों की संख्या 50000 के पार

Follow न्यूज्ड On  

इस्लामाबाद, 22 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 50,694 हो गई है, जबकि अब तक 1,067 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने नवीनतम अपडेट में यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 2,603 नए मामले सामने आए हैं और 50 मौतें हुई हैं।

कुल मिलाकर, 34,426 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 15,201 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जो कुल कन्फर्म मामलों का 30 प्रतिशत है।

सिंध प्रांत 19,924 मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद पंजाब प्रांत में 18,455 मामले हैं।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 365 मौतों के साथ 7,155 मामले सामने आए हैं।

दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में कम से कम 3,074 मामले सामने आए हैं, जबकि राजधानी इस्लामाबाद में 1,326 और उत्तरी गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में 602 मामले हैं।

मंत्रालय ने कहा कि सिंध में 336 मौतें हुई हैं, वहीं पंजाब में 310 लोगों ने जान गंवाई है। पाकिस्तान में अब तक आधिकारिक तौर पर 445,987 लोगों की जांच हुई है।

पाकिस्तानी सरकार ने 9 मई से लॉकडाउन में ढील देना शुरू कर दिया जिसका उद्देश्य देश में मजदूर वर्ग और गरीबों पर लॉकडाउन के प्रभाव को कम करना था।

पाकिस्तान में घरेलू उड़ान संचालन और ट्रेन सेवाओं को भी आंशिक रूप से बहाल किया गया है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022