पाकिस्तान ने एक साल में रिकार्ड 16 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज लिया

Follow न्यूज्ड On  

 इस्लामाबाद, 23 जुलाई (आईएएनएस)| पाकिस्तान ने अपने इतिहास में पहली बार एक साल में विदेश से सोलह अरब डॉलर का कर्ज लिया है। यह कर्ज मुख्यत: पहले से लिए गए कर्ज पर ब्याज को चुकाने और आयात बिलों को चुकाने के लिए लिए गए।

 ‘द एक्सप्रेस न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, संघीय सरकार के दस्तावेजों के मुताबिक यह कर्ज वित्त वर्ष 2018-19 में लिए गए जिनमें इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक इंसाफ (पीटीआई) का ग्यारह महीने का कार्यकाल शामिल है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस सोलह अरब डॉलर के विदेशी कर्ज में से पीटीआई सरकार ने 13.6 अरब डॉलर का कर्ज लिया है। यह देश में एक साल के दौरान किसी भी सरकार द्वारा लिया गया सर्वाधिक कर्ज है। बाकी का 2.4 अरब डॉलर कर्ज जुलाई 2018 में अंतरिम सरकार के कार्यकाल के दौरान लिया गया था।

इस 16 अरब डॉलर के कर्ज में से 5.5 अरब सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात से लिए गए हैं। लेकिन, सूत्रों ने अखबार को बताया कि आर्थिक मामलों का मंत्रालय इस हफ्ते जो आंकड़े जारी करेगा, उसमें संघीय सरकार के कर्जो के रूप में इन 5.5 अरब डॉलर को नहीं दिखाया जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि सरकार आधिकारिक रूप से वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 10.5 अरब डॉलर कर्ज के रूप में दिखाएगी। बाकी के 5.5 अरब डॉलर स्टेट बैंक आफ पाकिस्तान की बैलेंसशीट में दर्ज किए जाएंगे।

इस बारे में वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता डॉक्टर खाकान नजीब ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब से मिला धन स्टेट बैंक आफ पाकिस्तान के पास जमा है। इनका इस्तेमाल सरकार के बजटीय कामकाज में नहीं हो रहा है। यह स्टेट बैंक के रिजर्व का हिस्सा हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022