पाकिस्तान ने एलओसी पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, 3 जवान शहीद (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

जम्मू, 27 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में 3 भारतीय जवान शहीद हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफलमैन सुखबीर सिंह शुक्रवार को पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर की गई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों घायल सैनिकों ने बाद में दम तोड़ दिया।

इस बीच, गुरुवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए सूबेदार (जेसीओ) स्वतंत्र सिंह ने भी शुक्रवार को दम तोड़ दिया।

प्रवक्ता ने कहा, सूबेदार स्वतंत्र सिंह, नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफलमैन सुखबीर सिंह बहादुर ईमानदार सैनिक थे। सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

इन दोनों स्थानों पर भारतीय सेना ने दुश्मन की गोलाबारी का कड़ा जवाब दिया।

–आईएएनएस

वीएवी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022