पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया, नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी

Follow न्यूज्ड On  

जम्मू, 4 मार्च (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसके बाद नियंत्रण रेखा पर भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच सोमवार सुबह भारी गोलीबारी हुई। इसके बाद पुंछ जिले में भी भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच गोलीबारी हुई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “रविवार रात लगभग तीन बजे पाकिस्तान सेना ने अखनूर सेक्टर में गोलीबारी कर अकारण संघर्षविराम का उल्लंघन किया।”

उन्होंने कहा कि इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में मोर्टार से गोले दागे और गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

उन्होंने कहा, “हमारे बलों ने भी प्रभावी ढंग से जवाब दिया और गोलीबारी सुबह 6.30 बजे खत्म हुई।”

पुंछ, राजौरी और जम्मू जिलों में नियंत्रण रेखा पर सात दिनों तक भारी गोलाबारी के बाद दोनों सेनाओं के बीच रविवार को संघर्ष थम गया था।

पुंछ और राजौरी में नियंत्रण रेखा से पांच किलोमीटर के दायरे में सभी शैक्षणिक संस्थान सोमवार को बंद कर दिए गए हैं।

सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने रविवार को नियंत्रण रेखा के अग्रिम मोर्चो और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सैनिकों की तैनाती का निरीक्षण किया था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022