पाकिस्तान : सिंध में साल 2022 को मोहनजोदड़ो वर्ष के रूप में मनाने का फैसला

Follow न्यूज्ड On  

कराची, 12 जनवरी (आईएएनएस)| पाकिस्तान में सिंध सरकार ने फैसला किया है कि साल 2022 को मोहनजोदड़ो वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, सिंध के पुरातात्विक मामलों के मंत्री सरदार शाह ने बताया है कि सिंध की संस्कृति को दुनिया के स्तर पर प्रचारित व प्रसारित करने के लिए साल 2022 में दुनिया भर में मोहनजोदड़ो अभियान चलाया जाएगा।

शाह ने यह ऐलान मोहनजोदड़ो में इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन इंडस स्क्रिप्ट के समापन सत्र में किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा साल सिंध में और अगले साल पूरे पाकिस्तान में मोहनजोदड़ो की संस्कृति को सरकारी स्तर पर उजागर किया जाएगा। इसके बाद 2022 में मोहनजोदड़ो वर्ष वैश्विक स्तर पर मनाया जाएगा। यह आयोजन मोहनजोदड़ो के पुरातात्विक साक्ष्यों के मिलने के सौ साल के पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है।

दूसरी तरफ, कांफ्रेंस में दुनिया भर से जुटे पुरातत्वविदों ने इस बात को माना कि अभी तक मोहनजोदड़ो की लिपि को समझा नहीं जा सका है। अभी यह पता लगाया जा रहा है कि जो कुछ लिखा मिला है, वह किसे संबोधित किया गया था। अभी तक जो कुछ सामने आया है, उससे यही अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शायद प्रशासन चलाने वाले लोगों को दिए गए निर्देश थे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022