पाकिस्तानी लेखिका फहमीदा रियाज का निधन

Follow न्यूज्ड On  

इस्लामाबाद, 22 नवंबर (आईएएनएस)| पाकिस्तान की प्रसिद्ध लेखिका व कवयित्री फहमीदा रियाज का यहां निधन हो गया। वह 72 साल की थीं। उनका बुधवार रात निधन हुआ।

फहमीदा को महिलाओं के मुद्दों को साहित्य के जरिए उठाने वाली बेहद खास लेखिकाओं में से एक माना जाता है।

‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, नारीवादी साहित्य में अग्रणी लेखिका के रूप में सम्मानित प्रगतिशील लेखिका पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ थीं।

फहमीदा एक मानवाधिकार कार्यकर्ता के रूप में भी जानी जाती थीं। उन्होंने 15 से अधिक किताबें लिखी थीं।

भारत के मेरठ में वर्ष 1946 में एक साहित्यिक परिवार में जन्मीं फहमीदा ने साहित्य के अलावा सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई।

वह भारत में छह वर्षों तक आत्म-निर्वासन में रही थीं जब सैन्य तानाशाह जनरल जिया-उल-हक का पाकिस्तान पर शासन था।

दिवंगत बेनजीर भुट्टो के प्रधानमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल के दौरान फहमीदा सांस्कृतिक मंत्रालय से जुड़ीं थीं।

वर्ष 2009 में फहमीदा को कराची के उर्दू डिक्शनरी बोर्ड का मुख्य संपादक नियुक्त किया गया था।

प्रसिद्ध पाकिस्तानी लेखिका कामिला शमशी ने फहमीदा के निधन पर दुख जताते कहा कि वह तानाशाही के स्याह दिनों की चमकदार रोशनी थीं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022