पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी पार कर किया हमला, जवान शहीद

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)| पाकिस्तानी सेना के करीब पांच से छह जवान गुरुवार की रात नियंत्रण रेखा (एलओसी) को पार कर जम्मू एवं कश्मीर में दाखिल हुए।

 उन्होंने भारतीय सेना की चौकी पर गोलीबारी की, जिसमें एक जवान शहीद हो गया। सेना के एक सूत्र ने बताया, “यह एक स्टैंड-ऑफ स्थिति थी।”

स्टैंड-ऑफ एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें दो विरोधी समूहों या बलों में से कोई भी तब तक कदम नहीं उठाएगा, जब तक कि दूसरा कोई कार्रवाई नहीं करता।

यह घटना पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में नांगी टेकरी इलाके में शाम सात बजे हुई। पाकिस्तान ने कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास युद्धविराम का उल्लंघन शुरू किया जो देर रात तक जारी रहा।

सूत्रों ने कहा कि गोलीबारी के बीच पाकिस्तानी सेना के पांच से छह जवान भारतीय क्षेत्र में घुस आए। इसके बाद वह एक भारतीय सेना की चौकी के पास आए और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान मराठा रेजिमेंट से था।

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान बलों ने भारतीय क्षेत्र में घुसने के लिए इलाके में भारी गोलाबारी का लाभ उठाया और चौकी पर हमला किया। उन्होंने कहा, “स्थिति तनावपूर्ण है। पूर्ण स्टैंड-ऑफ स्थिति है। सैनिकों ने हालांकि जवाबी कार्रवाई की”

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान सेना ने कश्मीर घाटी में शांति और सद्भाव को अस्थिर करने के उद्देश्य से हमले को अंजाम दिया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, 2019 में सितंबर महीने तक पाकिस्तान सेना ने दो हजार से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 भारतीय मारे जा चुके हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022