पाकिस्तानी शख्स पर दुबई में भारतीय नाबालिग से छेड़छाड़ करने का आरोप

Follow न्यूज्ड On  

दुबई, 6 सितम्बर (आईएएनएस)| दुबई की एक अदालत ने एक पाकिस्तानी शख्स को आवासीय इमारत के लिफ्ट के भीतर एक 12 वर्षीय भारतीय लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोपी बनाया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

खलीज टाइम्स के मुताबिक, दुबई कोर्ट के अभियोजकों ने गुरुवार को प्रथम दृष्ट्या 35 वर्षीय पाकिस्तानी डिलीवरी कर्मी पर 16 जून को नाबालिग लड़की को अनुचित तरीके से छूने के लिए आरोपी बनाया।

हालांकि, शख्स ने आरोप से इनकार किया है।

जांच के दौरान, एक 34 वर्षीय भारतीय महिला ने कहा कि लड़की गणित का ट्यूशन लेने के लिए उसके घर आई थी।

उन्होंने कहा, “वह कुछ पेपर लाना भूल गई थी और उसे उन्हें लाने वापस जाना पड़ा। हालांकि, जब वह वापस आई, तो उसका चेहरा पीला पड़ चुका था और वह रो रही थी और बुरी तरह से कांप रही थी।”

लड़की ने तब उन्हें बताया कि कैसे लिफ्ट के अंदर एक आदमी ने एक पते के बारे में पूछते हुए उसे पकड़ लिया।

महिला ने पड़ोसी से सुरक्षा गार्ड के कमरे में सर्विलांस कैमरों की जांच करने का अनुरोध किया जिसके बाद उसने लड़की की मां को घटना के बारे में बताया।

सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति एक पैकेज देने के लिए पांचवीं मंजिल की ओर जाते नजर आया, लेकिन उसने अपना रास्ता बदल लिया और वह सामान की डिलीवरी किए बिना लड़की का पीछा करने लगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022