Padma Awards 2021 की घोषणा, शिंजो आबे समेत 119 को मिलेंगे पद्म पुरस्कार, यहां देखिए सूची

Follow न्यूज्ड On  

Padma Awards 2021: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने इस साल के पद्म पुरस्कारों (Padma Award 2021) की घोषणा कर दी है. इस बार जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) समेत 7 लोगों को पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.

सरकार की ओर जारी की गई पुरस्कार सूची के मुताबिक इस बार 7 लोगों को पद्म विभूषण, 10 लोगों को पदम भूषण और 102 लोगों को पद्म श्री अवार्ड प्रदान किए जाएंगे. पद्म विभूषण अवार्ड पाने वालों में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, तमिलनाडु के संगीतकार एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), कर्नाटक के डॉ बेल्ले मोनप्पा हेगड़े, अमेरिका के नरिंद्र सिंह कपानी, दिल्ली के पुरातत्वविद बीबी लाल और ओडिशा के आर्टिस्ट सुदर्शन साहू का नाम शामिल है.

यहां देखिए पदम विभूषण पाने वालों की सूची

  • 1.  शिंजो आबे- पब्लिक अफेयर्स, जापान
  • 2.  एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत)-कला, तमिलनाडु
  • 3. डॉक्टर बेले मोनप्पा हेगड़े-  मेडिसिन, कर्नाटक
  • 4. श्री नरिंदर सिंह कपनी (मरणोपरांत) साइंस एंड इंजीनियरिंग, USA
  • 5. मौलाना वहीदुद्दीन खान – अध्यात्मवाद (Spiritualism), दिल्ली
  • 6. बीबी लाल- पुरातत्व, दिल्ली
  • 7. सुदर्शन साहू- कला, ओडिशा

पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में केरल की कलाकार कृष्णन नैयर शांताकुमारी चित्रा, असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत), कर्नाटक के साहित्यकार चंद्रशेकर कांबारा, पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन, अयोध्या मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल (मरणोपरांत), यूपी के शिया नेता कल्बे सादिक (मरणोपरांत), महाराष्ट्र के उद्योगपति रजनीकांत देवीदास श्रॉफ और हरियाणा के नेता तरलोचन सिंह का नाम शामिल है.

पदम भूषण अवार्ड पाने वालों की सूची:

  • 8. कृष्णन नायर शांतकुमारी- कला, केरल
  • 9. तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, असम
  • 10. चंद्रशेखर कंबरा- साहित्य एंव शिक्षा, कर्नाटक
  • 11. सुमित्रा महाजन- पब्लिक अफेयर्स, मध्य प्रदेश
  • 12. नृपेंद्र मिश्र, सिविल सर्विस, उत्तर प्रदेश
  • 13. राम विलास पासवान (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, बिहार
  • 14. केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, गुजरात
  • 15. कल्बे सादिक (मरणोपरांत)- अध्यात्मवाद, उत्तर प्रदेश
  • 16. रजनीकांत देवीदास, उद्योग, महाराष्ट्र
  • 17. तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, हरियाणा

पदम श्री अवार्ड पाने वालों की सूची में पंजाब से प्रकाश कौर, साहित्यकार मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत) और बांग्लादेश के कर्नल काजी सज्जाद अली जाहिर समेत 102 लोगों के नाम हैं. इस श्रेणी में पुरस्कार पाने वाले अधिकतर लोग ऐसे हैं, जिनका लोगों ने पहले कभी नहीं सुना था. सरकार ने पिछले कुछ सालों में शुरू की गई परंपरा को जारी रखते हुए इस बार भी समाज के अनसुने हीरोज को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया है.

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022