Happy Birthday Pankaj Tripathi: कुक का काम करने वाले पंकज त्रिपाठी ने एक्टिंग की दुनिया में इस तरह हासिल किया अलग मुकाम

Follow न्यूज्ड On  

Happy Birthday Pankaj Tripathi: बॉलीवुड में अपने जुदा अंदाज के लिए मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 5 सितंबर, 1976 को बिहार के गोपालगंज में हुआ था। उन्होंने साल 2004 में आई ‘रन’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनका रोल कुछ ही सेकेंड का था।

पंकज त्रिपाठी ने अगले आठ सालों तक कई फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिका निभाईं और फिर साल 2012 में रिलीज हुई ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से उन्हें सही पहचान। फिल्म में उन्होंने सुल्तान का किरदार निभाया था। इसके बाद ‘फुकरे रिटर्न्स’, ‘लुक्का छिपी’,’बरेली की बर्फी’ और ‘सुपर 30’ में भी उन्होंने अपने एक्टिंग से सभी को प्रभावित किया।

कॉमिक अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाले पंकज को शुरुआत में निगेटिव रोल के लिए सिलेक्ट किया जाता था। हालांकि, दो फिल्में पंकज लिए बेहद अहम साबित हुई, जिनकी वजह से उनके एक्टिंग करियर में जबरदस्त यू टर्न आ गया। मालूम हो कि पंकज एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले कुक रह चुके हैं।

पकंज किसान परिवार से तालु्ल जुड़ा हैं। पकंज ने शुरूआती पढ़ाई पटना से की और इसके बाद उन्होंने होटल मैनेजमेंट का कोर्स करके एक होटल में 2 साल तक कुक की नौकरी की। लेकिन पंकज त्रिपाठी की किस्मत में और ही कुछ लिखा था। उसके बाद उन्होंने एक्टिंग सीखने के लिए एनएसडी का रुख किया। यहीं से शुरु हुआ उनकी जिंदगी का नया सफर।

पंकज ने सिनेमा की दुनिया में पहचान बनाने के लिए काफी लंबा संघर्ष किया है। उन्होंने अपने शुरुआत दिनों के किस्से भी शेयर किए। उन्होंने बताया कि जब वह एक्टिंग करने आए थे तब उन्हें ऑडिशन के लिए भी बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ी थी। उन्हें सिक्योरिटी गार्ड स्टूडियो के अंदर घुसने ही नहीं देते थे और जब चांस मिलता तो प्रोड्यूसर रिजेक्ट कर देते थे।

पंकज कहते है उस वक्त बहुत दुख हुआ लेकिन कभी हिम्मत नहीं हारी, हालांकि आज वही प्रोड्यूसर कई बार ऑफर के लिए मिलते हैं। पकंज त्रिपाठी हाल ही में ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ फिल्म में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने गुंजन सक्सेना के पिता का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी सराहना हुई थी।

वह अब कबीर खान की अपकमिंग फिल्म ’83’ में पर्दे पर नजर आएंगे। यह फिल्म अप्रैल में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली, मगर लॉकडाउन की वजह से इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। इसके अलावा पंकज बॉलीवुड की फिल्मों के साथ-साथ कई वेबसीरीज में अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022