Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) भरवाने वाले ग्राहकों को आज फिर से बड़ी राहत दी है। तेल कंपनियों इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (BPCL) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (HPCL) ने पिछले 11 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है।
अगस्त महीने में अब तक तेल की कीमतें स्थिर चल रही हैं। इसके पहले जुलाई के महीने में डीजल के दाम 10 बार बढ़ाए जा चुके हैं। वहीं अगर पेट्रोल की बात करें तो इसमें एक महीने से ज्यादा समय से बढ़ोतरी नहीं हुई है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के दाम पहले के तरह ही हैं।
दिल्ली में आज 7 अगस्त को पेट्रोल-डीजल दोनों के दाम स्थिर रखे गए हैं। पेट्रोल कल के भाव 80.43 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल कल के भाव 73.56 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल के दाम 87.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.11 रुपये प्रति लीटर हैं।
कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमत में फिलहाल किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है। पेट्रोल 82.05 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 77.06 रुपये प्रति लीटर हैं। चेन्नई में कोई बदलाव नहीं आया है। पेट्रोल 83.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.86 रुपये प्रति लीटर है।
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 73.56 |
मुंबई | 87.19 | 80.11 |
चेन्नई | 83.63 | 78.86 |
कोलकाता | 82.05 | 77.06 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…