Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने आज फिर पेट्रोल और डीजल (Petrol Deisel Prices) की कीमतों में कटौती कर दी है। सोमवार के दिन भी पेट्रोल के दाम में 13-14 पैसे की गिरावट देखने को मिली है। वहीं डीजल के दाम 14-16 पैसे प्रति लीटर कम हुए। जबकि इससे एक दिन पहले, रविवार को कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ था।
पिछले हफ्ते भी पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Deisel Prices) में लगातार कई बार कटौती की गई. जिससे पेट्रोल की कीमत में 53 पैसा प्रति लीटर की कमी आ गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम घट कर 81.55 रुपये और डीजल 72.56 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।
शहर | डीजल | पेट्रोल |
दिल्ली | 72.56 | 81.55 |
कोलकाता | 76.06 | 83.06 |
मुंबई | 79.05 | 88.21 |
चेन्नई | 77.91 | 84.57 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…