Petrol Diesel Price: पिछले सात दिनों से घरेलू बाजार (Domestic Market) में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में लगातार आग लग रही है। इसी वजह से दिल्ली में पेट्रोल का दाम (Delhi petrol Price) जहां 89 रुपये प्रति लीटर चला गया तो डीजल का दाम (Diesel Price) भी 80 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया।
कोरोना काल में भी चीन की अर्थव्यवस्था (Chinese Economy) आश्चर्यजनक ढंग से विकास के पथ पर है। इसी वजह से वहां बीते जनवरी में कच्चे तेल का आयात हर रोज 11.12 मिलियन प्रति दिन की दर से बढ़ा। यह बीते दिसंबर के मुकाबले 18 फीसदी या 1.74 मिलियन प्रति दिन अधिक है। जिस ढंग से इस समय चीन कच्चे तेल का आयात (Crude Oil Import in China) बढ़ा रहा है, इसमें और बढ़ोतरी के अनुमान हैं।
इसी वजह से सोमवार को कच्चे तेल के दाम (Crude Oil Price) में बढ़ोतरी के संकेत मिले। घरेलू बाजार में देखें तो यहां लगातार 7वें दिन पेट्रोल और डीजल में आग लगी। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 26 पैसे प्रति लीटर चढ़ कर 88.99 रुपये पर चला गया। डीजल भी 29 पैसे का छलांग लगा कर 79.35 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इस समय लगभग हर शहरों में दोनों ईधनों के दाम ऑल टाइम हाई (All Time High) पर चल रहे हैं।
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 86.95 | 77.13 |
मुंबई | 93.44 | 83.99 |
चेन्नै | 89.39 | 82.33 |
कोलकाता | 88.01 | 80.71 |
नोएडा | 86.14 | 77.54 |
रांची | 85.30 | 81.59 |
बेंगलुरु | 89.85 | 81.76 |
पटना | 89.40 | 82.31 |
चंडीगढ़ | 83.68 | 76.85 |
लखनऊ | 86.08 | 77.49 |
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
This post was last modified on February 15, 2021 8:24 AM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…