Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि पेट्रोल डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में लगातार दो दिनों तक कटौती हुई थी। इन दो दिनों में पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 37 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में इस कटौती की सबसे बड़ी वजह ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कमजोरी है। दो हफ्तों के दौरान कच्चा तेल 10 परसेंट से ज्यादा टूट चुका है। कच्चे तेल की कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई से गिरकर 62 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है ।
आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.78 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.10 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.19 रुपये व डीजल की कीमत 88.20 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल का दाम 90.98 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का दाम 83.98 रुपये जबकि चेन्नई में पेट्रोल 92.11 रुपये और डीजल की कीमत 86.10 रुपये प्रति लीटर है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 90.78 | 81.10 |
मुंबई | 97.19 | 88.20 |
चेन्नै | 92.77 | 86.10 |
कोलकाता | 90.98 | 83.98 |
भोपाल | 98.81 | 89.37 |
रांची | 88.24 | 85.74 |
बेंगलुरु | 93.82 | 85.74 |
पटना | 93.11 | 86.35 |
चंडीगढ़ | 87.36 | 80.80 |
लखनऊ | 89.01 | 81.50 |
(स्रोत- IOC SMS)
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…