Petrol-Diesel Prices: तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए पेट्रोल-डीज़ल का भाव जारी कर दिया है। इसके पहले रविवार को पेट्रोल और डीज़ल का भाव (Petrol-Diesel Price) स्थिर था। तेल कंपनियों ने इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था। बीते गुरुवार को पेट्रोल और डीज़ल के भाव (Petrol-Diesel Price) में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। अब तक अप्रैल के महीने में एक ही दिन पेट्रोल और डीज़ल के भाव में कटौती की गई है। इसके पहले मार्च महीने में तीन पेट्रोल और डीज़ल सस्ता हुआ था। तेल कंपनियों ने अब सोमवार को भी इसमें कोई बदलाव नहीं किया है। आज लगातार चौथा दिन है, जब पेट्रोल और डीज़ल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
देश में पेट्रोल और डीज़ल का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव के आधार पर होता है। तेल कपंनियां पिछले 15 दिन के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव को ट्रक करती हैं और इसके बाद ही वे घरेलू बाजार के लिए ईंधन का भाव तय करती हैं. इसके अलावा उन्हें डॉलर के मुकाबले रुपये को भी ध्यान में रखना होता है। पेट्रोल और डीज़ल की नई कीमतों को तेल कंपनियों की ओर से हर रोज सुबह 6 बजे जारी किया जाता है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 90.40 | 80.73 |
मुंबई | 96.82 | 87.81 |
चेन्नै | 92.43 | 85.73 |
कोलकाता | 90.62 | 83.61 |
भोपाल | 98.41 | 88.98 |
रांची | 87.95 | 85.35 |
बेंगलुरु | 93.43 | 85.60 |
पटना | 92.74 | 85.97 |
चंडीगढ़ | 86.94 | 80.43 |
लखनऊ | 88.72 | 81.13 |
(स्रोत- IOC SMS)
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…