पहले चरण में 91 लाख लोगों को कोविड-19 वैक्सीन मुहैया कराएगा इंडोनेशिया

Follow न्यूज्ड On  

जकार्ता, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया पहले चरण में 91 लाख लोगों को कोविड-19 वैक्सीन मुहैया कराएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के रोग नियंत्रण और रोकथाम महानिदेशक अचमद युरिआंतो ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को बताया कि पहले चरण में टीकाकरण उन लोगों के समूह पर किया जाएगा, जिनमें कोविड -19 संक्रमण का सबसे अधिक खतरा है, यह खासकर हवाईअड्डे के कर्मचारियों, सैनिकों और पुलिस कर्मियों सहित चिकित्सा और सार्वजनिक सेवा कर्मियों के लिए हैं।

युरिआंतो ने कहा कि यह टीका केवल 18 वर्ष से 59 वर्ष की आयु के लोगों को दिया जाएगा।

‘इंडोनेशियन ड्रग एंड फूड सुपरवाइजरी एजेंसी’ (बीपीओएम) द्वारा एक इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन जारी करने और इंडोनेशियन उलेमा काउंसिल (एमयूआई) द्वारा हलाल सर्टिफिकेशन प्रदान करने के बाद टीकाकरण किया जाएगा।

–आईएएनएस

वीएवी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022