पहले टेस्ट शतक को दोहरे में बदलने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बने मयंक (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

विशाखापट्टनम, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन दोहरा शतक जमाया। मयंक का यह पहला टेस्ट शतक है और मयंक अपने पहले ही टेस्ट शतक को दोहरे में तब्दील करने में सफल रहे हैं। मयंक इसी के साथ पहले टेस्ट शतक को दोहरे में तब्दील करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

उनसे पहले, दिलीप सरदेसाई, करुण नायर और विनोद कांबली ने यह उपलब्धि हासिल की थी। नायर ने तो अपने पहले टेस्ट शतक को तिहरे में तब्दील किया था।

सबसे पहले सरदेसाई ने ऐसा किया था। सरदेसाई ने मार्च 1965 में मुंबई में न्यूजीलैंज के खिलाफ पहली बार शतक जमाया था और फिर उसे दोहरे में तब्दील किया था। सरदेसाई 200 रनों पर नाबाद रहे थे।

उनके बाद उनके ही शहर मुंबई के कांबली ने 1993 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में अपने पहले टेस्ट शतक को दोहरे में तब्दील करते हुए 224 रनों की पारी खेली थी।

वहीं, नायर ने दिसंबर-2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट शतक को पहले दोहरे और फिर तिहरे में बदला था। नायर ने नाबाद 303 रन बनाए थे।

इन तीनों के बाद मयंक इस सूचि में शामिल हो गए हैं। उन्होंने इस मैच में 215 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 371 गेंदें खेलीं और 23 चौके तथा छह छक्के मारे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022