पिछलग्गू पार्टी के टैग से बाहर निकली लोजपा : चिराग

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 11 नवंबर (आईएएनएस)। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि आज उनकी पार्टी लोजपा पिछलग्गू पार्टी के टैग से बाहर निकल गई है। यह पार्टी की सबसे बड़ी जीत है।

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में पासवान ने कहा बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत हुई है। उन्होंने भाजपा के मजबूत होने का दावा करते हुए कहा, भाजपा मजबूत हुई है। भाजपा जिसे चाहे उसे मुख्यमंत्री बनाए। अब भाजपा को तय करना है।

उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि भविष्य में इसका लाभ जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा, बिहार चुनाव में लोजपा का मत प्रतिशत बढ़ना लोजपा की जीत है। पार्टी 10 दिनों में 135 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारे और मत प्रतिशत में वृद्घि दर्ज हुई।

उन्होंने कहा कि पार्टी चुनावी मैदान में अकेले उतरी थी, जिसका लाभ 2025 में पार्टी को मिलेगा। उन्होंने बताया कि पिछली बार गठबंधन में रह कर मात्र 2 सीट जीती और इस बार पार्टी अकेले लड़कर एक सीट जीती है और 9 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही है।

उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहने की बात करते हुए कहा कि, लोजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर बिहार के साथ है। लगभग 25 लाख लोगों ने बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट पर विश्वास कर लोजपा को वोट दिया।

लोजपा के प्रमुख ने कहा कि, पार्टी के प्रत्याशियों ने हर सीट पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है और पार्टी का जनाधार बढ़ा है। 50 सीटों पर लोजपा ने कड़ी टक्कर दी।

उन्होंने कहा, बिहार पर राज करने की बात होती तो लोजपा राजग में रहती। पार्टी ने नाज करने के लिए बाहर जाकर चुनाव लड़ा। पार्टी को हर सीट पर वोट मिला।

उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में 135 सीटों पर लगभग 25 लाख लोग पार्टी से जुड़े।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा राजग से अलग होकर चुनाव मैदान में उतरी थी।

–आईएएनएस

एमएनपी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022