पीएम मोदी ने एमपी, छत्तीसगढ़ सहित छह राज्यों के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 1 नवंबर(आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, हरियाणा और कर्नाटक की स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यों के निरंतर प्रगति की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल की स्थापना दिवस पर कहा, केरल के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, जिन्होंने हमेशा भारत के विकास में बहुमूल्य योगदान दिया है। केरल की प्राकृतिक सुंदरता ने इसे विश्व भर के लोगों को आकर्षित कर सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक बना दिया है। मैं केरल की निरंतर प्रगति की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के लोगों को भी राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा, आंध्र प्रदेश कठिन परिश्रम और करुणा का पर्याय है। आंध्र प्रदेश से संबंध रखने वाले लोगों ने कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस पर, राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं और उनके विकास की आकांक्षाओं के लिए भी शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री ने हरियाणा के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, भारतीय इतिहास में अहम स्थान रखने वाले हरियाणा के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। समृद्धि और प्रगति का प्रतीक यह प्रदेश उन्नति के नए-नए कीर्तिमान बनाता रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर कहा, छत्तीसगढ़ के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि प्राचीन काल से विभिन्न संस्कृतियों का केंद्र रहा यह प्रदेश उन्नति और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ता रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के लोगों को भी कर्नाटक राज्योत्सव पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, कर्नाटक के मेरे भाईयों और बहनों को कर्नाटक राज्योत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य के लोगों की शक्ति और कौशल द्वारा कर्नाटक प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मैं कर्नाटक के लोगों की खुशी और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर कहा, मध्य प्रदेश के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य कई प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में योगदान दे रहा है।

–आईएएनएस

एनएनएम-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022