पीठ में छुरा घोंपने वाले नीतीश को जनता मजा चखाएगी : लालू

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 9 मई (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता की पीठ में छुरा घोंपने वाला बताते हुए कहा कि इनको जनता ही मजा चखाएगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और चारा घोटाले के कई मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से बुधवार की रात ट्वीट किया गया, “नीतीश भूल गए कि बाबू जगजीवन राम ने कहा था, ‘लोग पेट की मार तो सह सकते हैं लेकिन पीठ की मार का जवाब देते हैं’।”

उन्होंने आगे लिखा, “तुमने जनता की पीठ में जो छुरा घोंपा उसका जनता मजा चखाएगी।”

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद चर्चित चारा घोटाला के कई मामलों में झारखंड की एक जेल में सजा काट रहे हैं। वह वर्तमान समय में स्वास्थ्य को लेकर रांची की एक अस्पताल में भर्ती हैं।

गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा इनके पुत्र पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भी ट्विटर के जरिए विरोधियों पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022