PM Awas Yojana: ग्रेटर नोएडा में घर का सपना होगा साकार, बनेंगे 16 हजार मकान, ऐसे उठाएं लाभ

Follow न्यूज्ड On  

PM Awas Yojana: अगर आप नोएडा में घर लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वैसे तो यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) और ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में मकान बेचने के लिए अथॉरिटी तमाम स्कीम (All schemes) लॉन्च करती रहती हैं। प्राइवेट बिल्डर (Builder) भी मकान बनाकर बेच रहे हैं। लेकिन बहुत सारे ऐसे भी लोग हैं जिनके लिए अथॉरिटी की सरकारी स्कीम (Authority Government Scheme)  भी महंगी है।

यह वो लोग हैं जो सरकारी रेट पर भी अथॉरिटी की जमीन नहीं खरीद सकते हैं। हाल ही में यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) की ओर से कराए गए एक सर्वे में इनका कहना है कि उन्हें मकान (House) की जरूरत है, लेकिन सस्ता चाहिए। इसी को ध्यान में रखकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 16 हजार सस्ते मकान बनने जा रहे हैं।

गौरतलब रहे यमुना अथॉरिटी ने हाल ही में एक सर्वे कराया था। सर्वे में पूछा गया था कि क्या आपको मकान चाहिए, अगर हां तो कितनी कीमत तक का। सर्वे के दौरान 6 हजार लोग ऐसे मिले जिन्हें मकान की जरूरत थी, लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वो अथॉरिटी की स्कीम के तहत सरकारी रेट पर जमीन भी ले सकें।

एक्सप्रेस-वे के पास बनेंगे 6 हजार मकान

सर्वे के बाद यमुना अथॉरिटी ने अलग-अलग सेक्टर में 6 हजार मकान बनाने का फैसला किया है। यह मकान पीएम आवास योजना के तहत बनेंगे. मकान पीपीपी मॉडल पर बनाए जा सकते हैं। अथॉरिटी बिल्डर को मकान बनाने के लिए जमीन देगी। खास बात यह है कि मकान बनाना शुरु करने से पहले अथॉरिटी एक बार फिर सर्वे कराएगी। जिससे यह सामने आ सके कि वाकई में कितने लोगों को मकान की जरूरत है. अगर डिमांड ज्यादा आती है तो 6 हजार का नंबर बढ़ाया जा सकता है।

ग्रेटर नोएडा में बनेंगे 10 हजार मकान

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने अभी मकानों की जरूरत से जुड़ा कोई सर्वे नहीं कराया है। लेकिन यमुना अथॉरिटी की तर्ज पर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी भी कम इनकम वाले वर्ग के लिए पीएम आवास योजना के तहत 10 हजार मकान बनावाएगी।

लेकिन खास बात यह है कि इसके साथ ही यमुना अथॉरिटी की तर्ज पर एक सर्वे कराएगी। इस सर्वे में यह देखा जाएगा कि ग्रेटर नोएडा में कितने लोगों को सस्ते मकान की जरूरत है। जिससे जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा मकान बन सकें। अथॉरिटी ने सर्वे के लिए कंपनी का चुनाव भी कर लिया है।

This post was last modified on March 12, 2021 10:37 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022