पंजाब : बोरवेल में 40 घंटे से ज्यादा समय से फंसा मासूम

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़, 8 जून (आईएएनएस)| पंजाब के संगरूर जिले के एक गांव में 150 फुट गहरे बोरवेल में गिरे दो साल के बच्चे को बचाने के लिए शनिवार को तीसरे दिन भी बड़े पैमाने पर अभियान जारी है।

अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

घटना के लगभग 40 घंटे बाद सुबह पांच बजे उसके शरीर में हलचल देखी गई।

बच्चे का नाम फतेहवीर सिंह है जो 10 जून को दो साल का होने जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि उसके पास पहुंचने के लिए एक समानांतर सुरंग खोदी जा रही है, माना जा रहा है कि वह बोरवेल में 110 फीट की गहराई में फंसा हुआ है।

एक बचावकर्मी ने फोन पर आईएएनएस को बताया कि समानांतर सुरंग को अभी भी 45-50 फीट की खुदाई की जरूरत है और यह हाथों से किया जा रहा है क्योंकि मशीनों से खुदाई करने पर पास के हिस्से की बड़े पैमाने पर खुदाई हो सकती है।

उन्होंने कहा कि समानांतर सुरंग खोदने के बाद, एक और लंबवत सुरंग के माध्यम से बच्चे तक पहुंचने के लिए एक रास्ता बनाया जाएगा।

उपायुक्त घनश्याम थोरी ने संवाददाताओं को बताया कि कुएं के अंदर ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति प्रदान की गई है और बच्चे पर नजर रखने के लिए एक कैमरा लगाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि बच्चा गुरुवार शाम करीब चार बजे बोरवेल में गिर गया था।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और भारतीय सेना और जिला प्रशासन के कर्मचारियों को मिलाकर कुल 26 सदस्य सुनाम प्रखंड के भगवानपुरा में बचाव अभियान में जुटे हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022