पंजाब दुष्कर्म और हत्या मामले में बिहार एंगल, निर्मला ने कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा ने शनिवार को पंजाब के होशियारपुर में एक नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या मामले में कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। पीड़िता का संबंध बिहार से होने की वजह से यह मामला महत्वपूर्ण हो गया है। बिहार में इस महीने की 28 तारीख को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान होने हैं।

भाजपा ने इस मामले में केंद्रीय कैबिनेट की अपनी वरिष्ठ महिला सदस्य निर्मला सीतारमण को आगे कर दिया है, जिन्होंने कहा, “मैं यहां ऐसे मुद्दे पर बात रखने आई हूं, जिसने यहां सबका दिमाग डिस्टर्ब कर दिया है। होशियारपुर में दुष्कर्म और बिहार के प्रवासी मजदूर की 6 वर्षीया बेटी के मामले में कांग्रेस पार्टी की पूरी तरह से चुप्प है। दलित के साथ दुष्कर्म हुआ है और उसे मार डाला गया, शव को आधा जला दिया गया। और इस घटना से भाई-बहन की जोड़ी का दिल नहीं दहला, जो हर उन चुनी हुई जगहों पर जाते हैं, जहां उन्हें लगता है कि वे राजनीतिक रूप से मदद कर सकते हैं।”

सीतारमण राहुल और प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश के हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने का हवाला दे रही थीं, जहां एक दलित लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया।

सीतारमण ने हालांकि जोर देकर कहा कि दुष्कर्म की घटनाओं का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने भाई-बहन की जोड़ी पर घटना को चुनने और उसके प्रति उत्सुकता दिखाने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि क्यों नहीं दोनों पंजाब के होशियारपुर और राजस्थान गए, जहां कांग्रेस सत्ता में है।

सीतारमण ने इस मामले में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को भी घेरा और मामले में उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कांग्रेस के साथ उनके संयुक्त कैंपेन का हवाला देते हुए कहा कि क्या आप बिहार में इस परिवार के प्रति जवाबदेह नहीं हैं।

–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022