पंजाब, हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने भगत सिंह को किया याद

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़, 28 सितम्बर (आईएएनएस)| पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की 112वीं जयंती पर उनके योगदान को याद किया। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, “शहीद भगत सिंह की जयंती पर मैं भारत के इस बेटे की बहादुरी को सलाम करता हूं, जिन्होंने अपनी जिंदगी देश के नाम करने से पहले दोबारा नहीं सोचा। मैं हमारे युवाओं से उन्हें पढ़ने और उनसे सीखने के साथ ही उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में योगदान देने का आग्रह करता हूं।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भगत सिंह की लगन, निडरता, देशभक्ति और बलिदान लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

खट्टर ने ट्वीट किया, “क्रांति की तलवार विचारों के पत्थर पर ही पैनी होती है। दिग्गज स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह जी को उनकी जयंती पर नमन।”

आज के दिन साल 1907 में भगत सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। उन्हें ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था और मार्च 1931 में उन्हें फांसी दे दी गई थी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022