पंजाब, हरियाणा में कोहरा, शीत लहर

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़, 18 जनवरी (आईएएनएस)| पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान नीचे आ गया और कोहरे के हालात पैदा हो गए।

पंजाब के पटियाला शहर और पड़ोसी हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया।

सिखों के पवित्र शहर अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया।

हरियाणा के नारनौल और करनाल कस्बों में क्रमश: तीन डिग्री और 3.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

कई स्थानों पर, खासतौर से राजमार्गो पर गहरा कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दोनों राज्यों में सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा।

चंडीगढ़ में शुक्रवार को न्यूनतम 5.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से लेकर पांच डिग्री नीचे रहा।

क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 18 और 22 डिग्री के बीच बना रहा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022