पंजाब, हरियाणा में पारा लुढ़का, बारिश के आसार

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़, 11 जनवरी (आईएएनएस)| पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर, विशेषकर राजमार्गो के आसपास घने कोहरे के साथ शीत लहर की स्थिति बनी हुई है और अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से छह डिग्री कम दर्ज हुआ है। विभाग ने अपने अनुमान में 13 जनवरी से बारिश होने की बात कही है।

मौसमविज्ञान विभाग ने कहा कि पंजाब के आदमपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के करनाल, हिसार और नारनौल में क्रमश: 3.8 डिग्री, 4.2 डिग्री और 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर और औद्योगिक हब लुधियाना का तापमान क्रमश: 5.1 और 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 13 जनवरी से दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जिससे शीतलहर तेज हो सकती है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022