पंजाब, हरियाणा में शीतलहर में कमी

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़, 4 जनवरी (आईएएनएस)| पिछले कुछ दिनों से पारा में लगातार वृद्धि के साथ पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को शीत लहर में कमी आई है, लेकिन कई हिस्सों में कोहरा पड़ना जारी है। मंौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने 6 जनवरी से अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। तब तक पारे में लगातार बढ़ोतरी होगी, जिससे आगे ठंड से राहत मिल सकती है।

हरियाणा का हिसार और पंजाब का फरीदकोट क्रमश: 3.8 और 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडे रहे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में यह 4.5 डिग्री और पठानकोट में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

हरियाणा के करनाल शहर में 6.8 डिग्री और अंबाला में 4.5 डिग्री और नारनौल में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों में कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, अधिकतम तापमान 19 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

चंडीगढ़ में शुक्रवार के मुकाबले मामूली वृद्धि के साथ शनिवार को तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022