पंजाब : जेल से 3 विचाराधीन कैदी भागे, जांच के आदेश

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़, 2 फरवरी (आईएएनएस)| अमृतसर की उच्च सुरक्षा वाले केंद्रीय कारावास से तीन विचाराधीन कैदियों के भागने की घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जालंधर के आयुक्त की अगुआई में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और जेल मंत्री को निर्देश दिया है कि जेल की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को तत्काल निलंबित किया जाए। रविवार तड़के भागे कैदियों की पहचान गुरप्रीत सिंह, जरनैल सिंह और विशाल कुमार के रूप में हुई है।

अमृतसर केंद्रीय कारावास समेत सभी जेलों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) बल तैनात होने के मुश्किल से तीन महीनों के अंदर ही यह घटना हो गई।

कैदियों को पकड़ने के लिए राज्यभर में तलाशी अभियान छेड़ दिया गया है और मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल) को घटना के बाद जेल की सुरक्षा में सुधार करने का निर्देश दिया है। कैदियों के भागने के लगभग दो घंटों के बाद लगभग 3.20 बजे इसकी जानकारी मिली। जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैदियों को बैरक तोड़कर जेल की दीवार से भागते देखा जा सकता है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी और इसे और मजबूत किया जाएगा।

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, जेल के गार्डो को कैदियों के भागने की सूचना अन्य कैदियों ने दी। इन कैदियों में एक भागे हुए कैदी का भाई भी शामिल है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022