पंजाब के युवक को मिलेगा विशेष राष्ट्रीय पुरस्कार

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़, 16 नवंबर (आईएएनएस)| पंजबा स्थित भटिंडा के दिव्यांग खिलाड़ी और आईटी वाइज किड यशवीर गोयल को अगले महीने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। विकलांग व्यक्तियों के सशक्तीकरण के लिए मिलने वाला रोल मॉडल हियरिंग इंपैरमेंट्स पुरस्कार (पुरुष श्रेणी में) इस साल (2019) सुनने और बोलने में असमर्थ 20 वर्षीय यशवीर को मिलेगा। नई दिल्ली में 3 दिसंबर को यह उन्हें राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा।

गोयल ने इस साल सितंबर में जालंधर शहर में आयोजित हुई 10वीं पंजाब स्टेट डेफ बैडमिंटन चैम्पियनशिप में एकल वर्ग में कांस्य और एकल श्रेणी में कांस्य पदक जीतकर एक और उपलब्धि अपने नाम की थी।

जनवरी, 2020 में गुरुग्राम में बधिरों के लिए होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में यशवीर भाग लेंगे। उन्हें दो पदक जीतने के बाद स्टेट बैडमिंटन टीम में चुना गया है।

पिछले साल, गोयल ने युगल वर्ग में रजत और चैंपियनशिप में व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022